
झरिया (DHANBAD) : धनबाद जिला विद्युत साउंड और डीजे डेकोरेटर संघ झरिया शाखा का वार्षिक अधिवेशन सह चुनाव कार्यक्रम गंगा जमुना भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में चुनाव पदाधिकारी के समक्ष पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, उपाध्यक्ष मदन राम, सचिव मोहम्मद शाहबाज, सह सचिव इस्तखार आलम, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश साव, सह कोषाध्यक्ष अमित कुमार और सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्य में सौरव गौरव को चुना गया। सभी को पदाधिकारी द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। धनबाद जिला के महासचिव शिव बनर्जी ने कहा कि एकजुटता ही संगठन का परिचय है। हर परिस्थिति में संघ सदस्यों के साथ खड़ा है ओर रहेगा। संघ द्वारा बनाए नियमों के अनुरूप ही अपना व्यवसाय करें और आपस में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखे।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सीपीआई (एम) द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
बाबासाहब एक नाम नही बल्कि संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक है : प्रो अनिल रजक