
झरिया (DHANBAD) : झरिया लक्ष्मणीया मोड़ स्थित श्री श्री राणी सती मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में झरिया की विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ने प्रमुख रूप से भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बाटा मोड, 4 नंबर झरिया, धरमशाला रोड, चिल्ड्रन पार्क और लाल बाजार होते हुए पुनः राणी सती मंदिर पहुंची।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भव्य कलश यात्रा में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाया।
विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक समर्पण तथा सामाजिक एकता पर जोर दिया।
यात्रा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था की थी, जिससे यात्रा बिना किसी परेशानी के संपन्न हुई।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सीपीआई (एम) द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
बाबासाहब एक नाम नही बल्कि संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक है : प्रो अनिल रजक