
तिसरा (DHANBAD) : बस्ताकोला क्षेत्र के कुइयां कोलियरी का कार्मिक प्रबंधक वीरेंद्र लाल घोष का स्थानांतरण भारत कोकिंग कोल से ईसीएल स्थानांतरण हो गया। स्थानांतरण होने के बाद मजदूरों ने कुइयां कोलियरी कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। वहीं कार्मिक अधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह एवं प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि कार्मिक प्रबंधक वीरेंद्र लाल घोष हमेशा कंपनी हित में काम करते थे। अधिकारी से लेकर मजदूर तक उनका समन्वय अच्छा था। हमेशा कंपनी आगे कैसे बढ़े यह सोचते थे। किसी भी मजदूर का काम हो तो जल्द से जल्द उनका काम खुद जाकर करवाते थे। स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जहां भी जाए अच्छे से रहे और यहां का मजदूर हमेशा उनको याद करता रहेगा। मौके पर नरेंद्र सिंह जय राम रवानी, नारायण चंद्र बाउरी, सूरज नाथ कुमार रविंद्र साव , प्रमोद यादव परितोष मंडल प्रणव निराला संजीव चटर्जी तूफान सिंह मेवा लाल बेलदार कार्तिक महतो छोटू रवानी विजय पासवान आदि लोग थे।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
एडीएम और एसडीएम ने किया जिले का भ्रमण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
वासंतिक नवरात्र एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण
झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई