
तिसरा (DHANBAD) : तीसरा क्षेत्र के चांदकुईयां निवासी व प्रभात खबर के पत्रकार दीपक कुमार दुबे, लिवर सिरोसिस जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, बीमारी ठीक होने में 40 लाख रुपये की जरूरत है जो दीपक दुबे एवं उनके परिवार से संभव नहीं है। मदद के लिए समाज के कई लोग आगे आ रहे है। वहीं गंभीर बीमारी की समाचार सुनकर मिलने आज मंगलवार को संध्या समय सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी उनके आवास चांदकुईयां काॅलोनी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे एवं अपने स्तर से आर्थिक सहायता की।मौके पर विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, भाजपा वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक, भाजपा पश्चिम अध्यक्ष मंटू रवानी, उपाध्यक्ष मिंटू साव, सुनील मोदक, बिरंची सिंह, राजकुमार सिंह, रविश्वर मराण्डी, उमाशंकर महतो, हरे कृष्ण रवानी, रितेश निषाद, शत्रुघन महतो, अशोक महतो, गुप्तेश्वर साव, प्रेम बाउरी आदि मौजूद थे।
FNB 24 FAST NEWS BHARAT के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सीपीआई (एम) द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
बाबासाहब एक नाम नही बल्कि संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक है : प्रो अनिल रजक