रागिनी सिंह के प्रति आस्था और विश्वास जताते हुए मुंद्रिका पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने जनता श्रमिक संघ का थामा दामन

रागिनी सिंह के प्रति आस्था और विश्वास जताते हुए मुंद्रिका पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने जनता श्रमिक संघ का थामा दामन

Share The NEWS

रागिनी सिंह के प्रति आस्था और विश्वास जताते हुए मुंद्रिका पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने जनता श्रमिक संघ का थामा दामन

झरिया (DHANBAD) : रागिनी सिंह के प्रति आस्था और विश्वास के साथ बागडिगी कोलियरी के रहने वाले मुंद्रिका पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने जनता श्रमिक संघ का दामन थामा। रागिनी सिंह ने इस अवसर पर सभी युवाओं को मिठाई और माला पहना कर जनता श्रमिक संघ में स्वागत किया। जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागिनी सिंह ने मुंद्रिका पासवान को माला और हस्ताक्षरिक पत्र देकर जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव पद पर मनोनित किया। रागिनी सिंह ने कहा कि मजदूरों की हक लड़ाई हमेशा लड़ते आई हूं आगे भी मजदूरों की हक लड़ाई लड़ती रहूंगी। जिस तरह से हमारे ससुर स्व. सूर्यदेव सिंह जीवित रहे उन्होंने मजदूरों की हक की लड़ाई ईमानदारी और सच्चाई से लड़ते थे। मैं भी मजदूरों की हक की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ उनकी आवाज बनकर लड़ रही हु लड़ती रहूंगी। जिस तरह युवाओ ने जनता श्रमिक संघ पर आस्था और विश्वास जताया है उसके अनुरूप उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। मजदूरों पर किसी तरह कोई भी परेशानी हुई तो जनता श्रमिक संघ बर्दास्त नहीं करेगी। इस मौके पर मुंद्रिका पासवान ने कहा कि जिस तरह स्व सूर्यदेव सिंह मजदूर हित में हमेशा लड़ते रहे। उन्होंने अपने काम सेवा भाव और मज़दूरों तथा झरिया वासियों की सेवा से लोगों के दिलों में मजदूर मसीहा के नाम से जगह बनायी की आज भी इनके विरासत क़ो जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागिनी सिंह संभाल रही हैं। हमेशा मजदूर हित में लड़ाई लड़ती है, निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद की सहायता करती रहती हैं। इसी विश्वास के साथ जनता श्रमिक संघ का दामन थामा हु। शामिल होने वालो में मुंद्रिका पासवान,उमेश पांडेय, राहुल झा, शशिभूषण पासवान, उपेंद्र पासवान, जितेंद्र पासवान, रमेश पासवान, विनय पासवान सहित अन्य लोग थे। संचालन लोदना क्षेत्रीय सचिव छोटू सिंह ने किया। छोटे सिंह ने मुंद्रिका पासवान सहित उनके अन्य साथी जुड़ने से यूनियन को मजबूती मिलेगी।

 

FNB 24 FAST NEWS BHARAT के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

 

About The Author


Share The NEWS

You may have missed