भक्तों की रक्षा करना भगवान का संकल्प है – पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज

Share The NEWS

बलियापुर (DHANBAD) : राधा कृष्ण सेवा ट्रस्ट एवं भागवत समिति बलियापुर पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के पावन सानिध्य में 5 मार्च से 12 मार्च 2025, श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर बलियापुर धनबाद में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज ने कथा पंडाल में बैठे सभी भक्तों को भजन “मुझे वृन्दावन धाम बसा लो रसिया ” का श्रवण कराया।

आज भी जब भगवान के उत्सव होते हैं तब तब ऐसा अनुभव होता है जैसे साक्षात परमात्मा हम सब के मध्य आ गए हों। हमारे संतों ने कहा है कि भगवान के उत्सव ही मनुष्य जीवन में सब से श्रेष्ठ उत्सव होते हैं और हर एक मानव को भगवान के उत्सव में शामिल होना चाहिए और हमेशा परमात्मा का नाम लेते रहना चाहिए। मनुष्य संसार में लगा रहता है लेकिन कभी कोई मनुष्य के साथ नहीं जाते है केवल भगवान नाम जाता है। इसलिए कहते हैं कि मनुष्य को हमेशा भगवान का होकर रहना चाहिए।

मनुष्य के साथ केवल राम नाम जाता है। हम सब मनुष्य एक ऐसे बंधन में बंध गए हैं जो बस एक दूसरे को झेल रहे हैं साथ जी नहीं रहे हैं। मनुष्य के जीवन में कथा का होना बहुत आवश्यक है क्योंकि यह भगवान कि कथा ही है जो सभी मानव को सद्मार्ग का दर्शन कराती है।

बहु बेटा का फ़र्ज़ होता है कि अपने बड़े-बूढ़ों की सेवा करें। सत्संग हर घर के लिए ज़रूरी है क्योंकि सत्संग हमें सद्मार्ग का दर्शन कराती है और श्री राम कथा ,सत्संग, भागवत कथा यह सब मनुष्य को एक सद्मार्ग पर ले जाती हैं। आज भगवान की बाललीला में पुतना वध, शकटासुर वध, कालिया नाग मर्दन, तृणावर्त वध,माखनचोरी लीला, गोवर्धन पुजा 56 भोग भगवान को लगाया गया आज का मनुष्य भगवान नाम का महत्व नहीं जानता लेकिन भगवान शिव भी राम नाम का महत्व जानते हैं। जब महादेव ने 100 करोड़ रामायण के श्लोक बनाये थे जिसके बारे में तीन लोगों को पता चला मानव,दानव और देवता।

भगवान के हो जाओ कल्याण होना निश्चित है। मनुष्य अपना सारा जीवन अपनों के लिए लगा देता है। मनुष्य का सब से बड़ा दुर्भाग्य है कि उसने कभी भी अपने लिए समय नहीं निकाला। इसी कारण मनुष्य खुद का सब से बड़ा दुश्मन होता है क्योंकि मनुष्य जो खुद अपना नुक्सान करता है उसकी भरपाई कोई और नहीं कर सकता है।

मनुष्य की जब मृत्यु आती है जब खुद पर खुद दुनिया छूट जाती है। सब मनुष्य को राम पर विश्वास होना चाहिए .क्योंकी भक्तों की रक्षा करना भगवान का संकल्प होता है।इस कथा को सफल बनाने में प्रमुख रुप से ।घनश्याम ग्रोवर,मिठु सरिया, कुलदीप अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल,अशोक श्रीवास्तव ,बंटी अग्रवाल,शैलेन मंडल , बाबू गोराई, बनवारी अग्रवाल,भागवत कुंभकार,सुबल गोराई,अशोक कुंभकार,सुदाम कुंभकार, रविन्द्र वर्मा, विजय गोराई रुपेश पाल आदि समाज के सभी लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।

FNB24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।

About The Author


Share The NEWS