सुभाष चंद्र बोस का स्वतंत्रता आन्दोलन मुक्ति का मार्ग था :- आनंद महतो

Share The NEWS

सिन्दरी (DHANBAD) : दिनांक 23 जनवरी को माले कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम कामरेड आनंद महतो जी का जन्मोत्सव धूमधाम से केक काट कर मनाये और सभी ने कामरेड आनंद महतो जी को दीर्घायु होने की कामना किये।

कामरेड आनंद महतो जी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापन कर खुशी प्रकट किया।
सुभाषचंद्र बोस का जन्म दिवस को माले कार्यकर्ताओ ने जोहार झारखंड संकल्प यात्रा के तहत पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड आनंद महतो के नेतृत्व मे विरसा परिसर से सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा तक पैदल यात्रा कर सुभाषचंद्र बोस को पुष्प अर्पित कर नमन किये। माले कार्यकर्ताओ ने भी सुभाषचंद्र बोस को पुष्प अर्पित कर नमन किए ।
कामरेड आनंद महतो ने अपने संकल्प संवोधन मे कहे कि ” सुभाषचंद्र बोस का स्वतंत्रता आन्दोलन मुक्ति का मार्ग था जो विना भेदभाव का था इसमे न कोई धर्म और न जाति का समावेश था परन्तु धर्मनिरपेक्ष विरोधी ताकते इसे कुर्सी की लङाई कहा जो तथ्यहिन था। आज संविधान खतरे मे है, इसकी रक्षा के लिए स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस को याद करना निहायत जरूरी है। ”
कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, कृष्णा महतो, विमल कुमार, सुधीर महतो, सुरेश सिंह, जितेन्द्र शर्मा, बिक्की पंडित, मधु दास, राजाराम रजक मुखिया जी, सहदेव सिंह, विरिन्चि महतो, पुरन सिंह, अमर सिंह, मनोज रवानी, सुभाष हासदा, राकेश महतो धूर्व दास, दीपक महतो, बबलू महतो, मंगल महतो, जितु सिंह, प्रकाश महतो सहित सैकङो ने उपस्थिति दर्ज किये।

 

 

 

 

FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

 

About The Author


Share The NEWS