
झरिया : झरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय का रुझान तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को साहिल खान और अमन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। रागिनी सिंह ने उन सभी का स्वागत भाजपा का की सदस्यता दिलाकर किया।
अमन और साहिल खान ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह एकमात्र सुयोग्य प्रत्याशी हैं जो झरिया को विकास की ओर ले जा सकती हैं। इसलिए हम सभी लोगों ने यह तय किया है कि इस बार हर हाल में झरिया विधानसभा से भाजपा को जीत दिलाना है।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।
More Stories
कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सीपीआई (एम) द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
बाबासाहब एक नाम नही बल्कि संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक है : प्रो अनिल रजक