
झरिया (DHANBAD) : झारखंड में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद प्रत्याशी अपनी जीत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही हैं। झरिया विधानसभा में भी आज कई लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के झरिया विधानसभा प्रत्याशी रागिनी सिंह और चुनाव प्रभारी नीतीश कुमार के अगुवाई में के. डी.पाण्डेय सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
सभी को रागिनी सिंह ने माला एवं भाजपा का पट्टा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि कुछ लोग पार्टी और सिंह मेंशन को छोड़ कर दूसरे दल में चले गए थे उन्होंने फिर से हमलोगों पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल हुए है, हम सभी का तहेदिल से पार्टी में स्वागत करते है। चुनाव प्रभारी नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रत्याशी रागिनी सिंह को अपार समर्थन मिल रहा है। झरिया विधानसभा में जहां भी जा रहा हु जनता का प्रेम स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार सवा लाख मतों से जीत सुनिश्चित है। झरिया की जनता को एहसास हो चुका है कि हमने क्या भूल की है। और जो 5 सालों में हमने क्या खोया है। इस बार जनता मन बना लिया है झरिया में परिवर्तन की लहर बहने भी लगा है। वही केडी पाण्डेय ने कहा कि किसी कारण वाश हमलोग दूसरी जगह चल गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों, भाजपा और रागिनी सिंह पर विश्वास जताते हुए पुनः भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दे कि के. डी पाण्डेय का सिंह मेंशन से गहरा रिश्ता था। वे विधायक सूर्यदेव सिंह, कुंती सिंह, और संजीव सिंह के साथ काम कर चुके है। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के साथ चले गए थे।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सीपीआई (एम) द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
बाबासाहब एक नाम नही बल्कि संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक है : प्रो अनिल रजक