
झरिया।(DHANBAD) : झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घनुवाडीह क्षेत्र के इर्द गिर्द रहने वाले सैकड़ों की संख्या में नारी शक्ति माता बहनों ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह एवं भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए श्रीमती सुमन चौहान के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाओं ने झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में पूरी निष्ठा के साथ भाजपा में शामिल हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सिंह ने भाजपा का पट्टा पहनाकर सभी का संघ में स्वागत अभिनंदन किया। वही इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने नारी शक्ति का विवरण दे सभी महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में माता बहने मौजूद रही।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सीपीआई (एम) द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
बाबासाहब एक नाम नही बल्कि संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक है : प्रो अनिल रजक