
बलियापुर (DHANBAD) : हर घर तिरंगा अभियान के तहत एमओसीपी से मंगलवार को बलियापुर पश्चिम भाजपा समर्थक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया! इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा समर्थक मोटरसाइकिल से तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए बलियापुर पहुंचे और वहां तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद तिरंगा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए धनबाद पहुंचा! मौके पर पश्चिम मंडल अध्यक्ष बीरेंची सिंह, उपाध्यक्ष जयराम रवानी, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार साव, मंटू रवानी, प्रबीर ठाकुर, मुक्तेश्वर महतो, नवीन मुखर्जी, पंकज सिंह, अशोक महतो, गुप्तेश्वर साव, मुकेश महतो, हरे कृष्ण रवानी आदि शामिल थे!
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
एडीएम और एसडीएम ने किया जिले का भ्रमण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
वासंतिक नवरात्र एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण
झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई