
सिंदरी (DHANBAD) : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि पर सिंदरी शहरपुरा स्थित भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक कार्यालय में शुक्रवार को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई, वहीं संयोजक दिनेश सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस अवसर पर जिला संयोजक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर परमाणु सशक्तिकरण में आगे बढ़ चला था, उन्होंने भारत को परमाणु हथियार से लैस किया, वे इकलौते नेता हैं जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है, उन्हें आर्थिक नीतियों में दूरदर्शिता वाले नेता के नाम से भी जाना जाता है, श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, संजय सिंह, कामेश्वर सिंह, रासबिहारी सिंह, कुंदन श्रीवास्तव, मणि सिंह, नकुल सिंह, सुरेश सिंह, उमेश गुप्ता, कान्हा दुबे सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
एडीएम और एसडीएम ने किया जिले का भ्रमण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
वासंतिक नवरात्र एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण
झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई