
तिसरा : तिसरा क्षेत्र के कुइयाँ कोलियरी शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन पूजा पाठ के बाद शुरू हुआ। आचार्य बव्वन मिश्रा जी के द्वारा विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कराया गया।
इस दौरान सिन्दरी विधायक इन्द्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देव अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर पूजा की और कुइयाँ कोलियरी वासियों के लिए सुख समृद्धि तथा विधायक जी जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं तारा देवी ने कहा कि धर्म कर्म से मानसिक तनाव दूर होता है। हरे राम हरे कृष्ण , हर हर महादेव, जय श्रीराम के उदघोष से पूरा कुइयाँ कोलियरी क्षेत्र गूंज उठा। जय मंगल सिंह द्वारा जयपुर मोड से आये भजन मंडली की टीम ने हरे राम, हरे राम,राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुन ऐसा छेड़ा कि उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए।
इस भक्तिमयी कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम बिहारी शाव, विनोद प्रजापति, ओम प्रकाश प्रसाद, सुशील सिंह, बी. के. सिंह,चीतरंजन सिंह,गणपति सिंह परवेश, प्रदीप महतो,कुमार महतो, बलियापुर पश्चिम मंडल विरांची सिंह मंटू रवानी, अशोक महतो एवं मंदिर के सभी भक्तों उपस्थित थे।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
एडीएम और एसडीएम ने किया जिले का भ्रमण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
वासंतिक नवरात्र एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण
झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई