कई बर्षों के बाद 21 मार्च को माडा कॉलोनी में श्री श्री 108 अखण्ड हरि कीर्तन का आयोजन

Share The NEWS

तिसरा(DHANBAD) : तिसरा क्षेत्र के चांदकुईयां आई डी हाॅस्पीटल माडा काॅलोनी में 21 मार्च 2025 शुक्रवार को श्री श्री 108 श्री अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें हरे रामा हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्णा का 24 घंटे का अनुष्ठान रखा गया है। बताया कि 21 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे पूजा का शुभारंभ किया जाएगा, और सुबह 11 बजे अखण्ड हरि कीर्तन की शुरूआत होगी। और 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को सुबह 11 बजे समापन किया जाएगा। कई बर्षों के बाद यह यह कार्यक्रम हो रही है, इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित होकर पुण्य का भागी बने और आयोजन को सफल बनाए। मौके पर रजनीष शर्मा (सिपाही) मंटू राय, अशोक कुमार, रोशन सिन्हा (बोस) राहुल कुमार यादव, शशि सिंह समेत समस्त कमिटी सदस्यगण व माडा परिवार उपस्थित थे।

FNB24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

About The Author


Share The NEWS