
बलियापुर (DHANBAD) : हरियाणा में भाजपा के जीत व जम्मू कश्मीर में वेहतर प्रदर्शन के लिए भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष बिरिंची सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एमओसीपी बाजार में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष बिरिंची सिंह ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में जीत हाशिल की भाजपा ने उसी तरह आगामी झारखण्ड के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श को मानते हुए भाजपा सम्पूर्ण बहुमत से सरकार में आएगा। मौके पर बलियापुर मंडल अध्यक्ष बिरंची सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार साव, विजय रवानी, मुकतेश्वर महतो, राजू सिंह, हरे कृष्णा रवानी,विश्वमित्र महतो सतेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, प्रेम महतो, विक्की महतो, मुकेश सेन आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।
More Stories
कांग्रेस सेवा दल द्वारा बाबा साहेब की 135वां जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सीपीआई (एम) द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया
बाबासाहब एक नाम नही बल्कि संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक है : प्रो अनिल रजक