
झरिया (DHANBAD) : झरिया की विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने असाध्य रोग (क्रोनिक लीवर बीमारी) से पीड़ित स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार दुबे की माता जी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त की गई है और दीपक जी के इलाज के लिए जुटाई गई है। वहीं विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि दीपक कुमार दुबे का इलाज वर्तमान में नई दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा हम विभिन्न माध्यमों से दीपक जी के इलाज के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें आशा है कि वह जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे। इस अवसर पर रामकृष्ण पाठक, अजय सिंह, मुन्ना सिंह और सूरज सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक जी के इस प्रयास की सराहना की।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
एडीएम और एसडीएम ने किया जिले का भ्रमण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
वासंतिक नवरात्र एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण
झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई