
रांची (RANCHI) : झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड की कमान संभाल ली। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर शपथ ली। बुधवार को ही इंडिया गठबंधन की एक बैठक हुई थी। जिसके बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री की पद से इस्तीफा दे दिया था।
आप को बता दे कि हेमंत सोरेन हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। उनके गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। गुरुवार को एक बार फिर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। चर्चा यह थी कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे। लेकिन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद गठबंधन ने फैसला किया कि हेमंत सोरेन आज (बृहस्पतिवार) ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
FNB 24 FAST NEWS BHARAT के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
एडीएम और एसडीएम ने किया जिले का भ्रमण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
वासंतिक नवरात्र एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण
झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई