
झरिया : भाजपा झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह ने शुक्रवार को झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही कई जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदाताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया। रागिनी सिंह ने मतदाताओं से निवेदन करते हुए कहा कि भाजपा के हाथों को मजबूत करने से ही देश और राज्य का विकास होगा वहीं झामुमो और कांग्रेस की सरकार रहते हुए झारखंडवासी सुखी नहीं रह सकते।
झारखंड आज घोर अंधकार मे डूबा हुआ है। कुशासन, भ्रष्टाचार से झारखंड में विकास ठप पड़ा हुआ है। झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट है। बलात्कार , हत्याएं अपहरण, डकैती, लूट का अंधेरा कायम है। झारखंड सरकार मां ,बहन और बेटी को सुरक्षित रखने मे फिसड्डी साबित हुई है। झारखंड में रोटी और माटी संकट और अंधेरे में है। वर्तमान ठगबंधनिया सरकार के लिए एक कहावत सटीक है कि अंधेर नगरी चौपट राजा।झारखंड को अगर बचाना है तो भाजपा की सरकार लाए ओर इस लुटेरे सरकार को उखाड़ फेंके।
FNB 24 फास्ट न्यूज भारत के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
More Stories
एडीएम और एसडीएम ने किया जिले का भ्रमण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
वासंतिक नवरात्र एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पूर्ण
झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई